कानपुर। जाजमऊ निवासी युवती के मुताबिक इलाके के आरोपी राजा खान से पहले बातचीत होती थी। आरोपी की शादी होने के बाद से दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई। इसके बावजूद वह जबरन बातचीत का दबाव बनाने लगा। कई बार विरोध किया लेकिन नहीं माना। पीड़िता ने बताया कि बीती 29 अप्रैल को आरोपी ने उन्हें घर में अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर भाग निकला। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। (संवाद)