फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भाजपा के पूर्व जनप्रतिनिधियों, पूर्व पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को भाजपा के पूर्व जनप्रतिनिधियों, पूर्व पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। रतनलाल नगर विकास समिति की ओर से शास्त्रीचौक पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने गांधी के सत्य, अहिंसा तथा शास्त्री के जय जवान, जय किसान के संदेश को जीवन में उतारने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व महापौर व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रवींद्र पाटनी, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपू पांडेय, दिनेश राय, डॉ. वीना आर्य, विनोद शुक्ला, पूर्व पार्षद देवेंद्र सब्बरवाल, मदन पांडेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सूर्यपाल यादव, पूर्व जिला मंत्री अनुपम मिश्रा, प्रमोद त्रिपाठी, प्रबोध मिश्रा, अशोक मिश्रा, अचल गुप्ता, अरुण पाल, रामलखन रावत, लज्जाराम यादव आदि शामिल रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें