फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी जमाती किये गए ब्लैकलिस्ट, एलओसी भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर कानपुर। शहर में पकड़े गए तबलीगी जमातियों को विदेश मंत्रालय ने ब्लैक लिस्ट कर दिया है। साथ ही एलओसी(लुक आउट सर्कुलर) भी जारी किया है। जिससे वह भविष्य में भारत आने का इनको वीजा न मिल सके। इस संबंध में शासन की तरफ से शहर पुलिस, प्रशासन और एलआईयू को रिपोर्ट भेजी गई है। वहीं जमातियों की शहर की एक-एक गतिविधि की जानकारी शासन और वहां से विदेश और गृह मंत्रालय भी भेजी गई हैं। शहर में कुल आठ विदेशी जमाती पकड़े गए थे। इसमें चार अफगानी, तीन इरानी और एक यूके का जमाती शामिल हैं। सभी पर बाबूपुरवा थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। कोरोना संक्रमिति जमातियों के ठीक होने के बाद इन सभी को अस्थाई जेल भेजा गया है। सभी वहीं पर बंद हैं। डीआईजी अनंत देव ने बताया कि जब ये जमाती पकड़े गए थे, तभी इनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया था। रिपोर्ट शासन को भेज दी गई थी। अब ये सभी ब्लैक लिस्ट कर दिये गए हैं। एलआईयू इंस्पेक्टर अनुपम सिंह ने बताया कि सभी के खिलाफ एलओसी जारी हो गया है। विदेश, गृह मंत्रालय के साथ एयरपोर्ट ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया को भी इसकी रिपोर्ट भेजी गई है। भविष्य में जब कभी ये भारत आने को वीजा के लिए आवेदन करेंगे तो उसी वक्त एलओसी के जरिये जानकारी मिल जाएगी कि इन पर बैन लगा है। ये ब्लैक लिस्ट हैं। जिससे इनको वीजा नहीं मिल सकेगा। पनाह देने वालों का जुटा रही ब्योरा पुलिस प्रशासन को आशंका है कि कोरोना संक्रमण फैलेगा, इसकी जानकारी होने के बावजूद जमाती छिपे बैठे रहे। इसलिए उन पर केस दर्ज किया गया। वहीं  अब एक नया सवाल पुलिस प्रशासन के सामने आ गया है। आशंका ये भी है कि इसमें स्थानीय लोगों ने भी उनका साथ दिया। यानी पनाह देने वाले भी उनको छिपाने में मदद की। इसलिए पुलिस व खुफिया टीमें पनाह देने वालों का ब्योरा जुटा रही है। अगर साक्ष्य मिलेंगे तो उन पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें