कानपुर। सामाजिक और आर्थिक असमानता दूर करने के लिए समाज के सभी वर्गों को आबादी के अनुपात में भागीदारी मिलनी चाहिए। आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षणिक और संस्थागत क्षेत्रों में वंचित वर्गों की हिस्सेदारी सुनिश्चित करना सामाजिक न्याय की दिशा में जरूरी कदम है। यह बात एआईसीसी विचार विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन प्रवीण दावर ने रविवार को तिलक हॉल में आयोजित कांग्रेस विचार विभाग की गोष्ठी में कही। कानपुर महानगर कांग्रेस की ओर से आयोजित गोष्ठी में राहुल गांधी के जितनी आबादी, उतना हक के सिद्धांत पर चर्चा की गई। विशिष्ट अतिथि विचार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एचएल दुसाध ने सामाजिक न्याय और विभिन्न क्षेत्रों से वंचित वर्गों की भागीदारी के मुद्दे पर विचार रखे। चौधरी अब्दुल्लाह, हासिर मन्नान, विनय पांडे, पीएस बाजपेई, मदनमोहन शुक्ला, आसिफ इकबाल, चंद्रशेखर सोनकर, संतोष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद