फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की मार: 62 ट्रेनें 14 घंटे तक आई देरी से, परेशान हुए यात्री

Wed, 31 Dec 2025 11:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोहरे की मार से ट्रेनों का बुरा हाल है। शाम को कानपुर सेंट्रल स्टेशन आने वाली ट्रेनें अगले दिन दोपहर तक आ रही हैं। बुधवार को नियमित के साथ स्पेशल और प्रीमियम सहित करीब 62 ट्रेनें 14 घंटे तक देरी से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचीं। इस पर करीब 1026 यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी। बुधवार को 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल 14 घंटे, 20414 काशी महाकाल एक्सप्रेस 08:30 घंटे, 04120 एलटीटी-प्रयागराज स्पेशल 09:30 घंटे, 12314 सियालदह राजधानी सात, 22435 वाराणसी वंदे भारत 03.30 घंटे, 12034 नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल शताब्दी सवा दो घंटे, 12310 राजेंद्र नगर राजधानी चार घंटे। 82502 लखनऊ तेजस एक्सप्रेस 06:30 घंटे, 12451 श्रम शक्ति एक्सप्रेस पांच घंटे और 12566 बिहार संपर्क क्रांति छह घंटे देरी से कानपुर सेंट्रल स्टेशन आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें