कानपुर। शास्त्री नगर पुलिस चौकी चौराहा स्थित बाबा महादेव जागेश्वर मंदिर में 21 वर्षों की भांति इस बार भी श्री शनिदेव जी महाराज का वार्षिकउत्सव धूमधाम से मनाया गया। बाबा के अभिषेक और छप्पन भोग अर्पित करने के बाद भगवान की सवारी यात्रा निकाली गई जो मां काली मंदिर, सिंधी कालोनी, शिवधाम मंदिर होते हुए गुजरी। भक्तों ने जगह-जगह फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा मंदिर प्रांगण में आकर समाप्त हुई। बाबा की महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में आलोक शर्मा, अजीत श्रीवास्तव, प्रभा गुप्ता, मनोज भाटिया, योगेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। (संवाद)