फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा में बाढ़ का कहर: पानी के तेज बहाव में फंसी बस, JCB से 60 यात्रियों को किया गया रेस्क्यू

Sat, 05 Aug 2023 02:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: चारों ओर से पानी घिरा देख बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मूसलाधार बारिश के बीच दूर-दूर तक कोई नजर नहीं आया। सूचना पर थानाध्यक्ष पनवाड़ी शशिकुमार पांडेय और स्वयंसेवी संगठनों के लोग जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने जेसीबी की मदद से बचाई जानें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में हो रही मूसलाधार बारिश से सड़कें और गलियां टापू बन गईं हैं। शुक्रवार की रात सवारियां भरकर एक निजी बस झांसी से राठ जा रही थी। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर बस अचानक देवगनपुरा के पास तीन फीट ऊंचाई से बह रहे पानी के बहाव में बंद हो गई।

विज्ञापन

इससे 60 यात्री बुरी तरह फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, झांसी से 60 सवारियां भरकर निजी बस जनपद हमीरपुर के कस्बा राठ जा रही थी। हाईवे पर देवगनपुरा मोक्षधाम के पास बस पानी में फंस गई।
सड़क के ऊपर से तेज बहाव के साथ बह रहे पानी के चलते बस आगे नहीं बढ़ सकी और बंद हो गई। चारों ओर से पानी घिरा देख बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मूसलाधार बारिश के बीच दूर-दूर तक कोई नजर नहीं आया। वहीं, तो यात्री तैरना जानते थे, वह पानी में कूदकर बाहर निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन



दो घंटे तक चला रेस्क्यू अभियान

सूचना पर थानाध्यक्ष पनवाड़ी शशिकुमार पांडेय और स्वयंसेवी संगठनों के लोग जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे। इसके बाद दो घंटे तक रेस्क्यू अभियान चला और कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया। तब यात्री दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना हुए। बस को भी निकालकर बाहर खड़ा करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें