फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मई से अहमदाबाद, 23 मई से कोलकाता की फ्लाइट, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने शेड्यूल को दी मंजूरी

Wed, 31 Mar 2021 01:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हवाई जहाज - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन
कानपुर में करीब डेढ़ महीने से बंद अहमदाबाद की फ्लाइट एक मई से चकेरी एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी। पिछले दो सालों से बंद चल रही कोलकाता की फ्लाइट का संचालन भी 23 मई से शुरू हो जाएगा। कोलकाता की फ्लाइट रोजाना चलेगी, वहीं अहमदाबाद की फ्लाइट रविवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी दिन चलेगी। अभी कानपुर से मुंबई और नई दिल्ली की रोजाना फ्लाइट का संचालन हो रहा है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने इसकी मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


अहमदाबाद की फ्लाइट का शेड्यूल 
अहमदाबाद से कानपुर लिए उड़ेगी - सुबह 11:20
कानपुर पहुंचेगी- दोपहर 1:20 बजे
कानपुर से अहमदाबाद लिए उड़ेगी- दोपहर 1:50 बजे
अहमदाबाद पहुंचेगी- दोपहर 3:50 बजे

कोलकाता की फ्लाइट का शेड्यूल
कोलकाता से कानपुर लिए उड़ेगी- सुबह 8:50 बजे
कानपुर पहुंचेगी-   सुबह 10:50 बजे
कानपुर से कोलकाता के लिए उड़ेगी- सुबह 11:25 बजे
कोलकाता पहुंचेगी -दोपहर 1:25 बजे

नोट- यह शेड्यूल 30 अक्तूबर 2021 तक प्रभावी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें