फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम हुई दरिंदगी का शिकार: चॉकलेट देने के बहाने ले गया था घर, बेहोशी की हालत में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 11 Mar 2023 09:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक बार फिर मासूम के साथ हैवानियत की खबर सामने आई है। हरपालपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने पांच साल की मासूम को दरिंदगी का शिकार बनाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में घर के बाहर खेल रही पांच साल की एक मासूम को 21 साल का युवक अपने घर चॉकलेट देने के बहाने से ले गया। जहां उसने उस मासूम के साथ दुष्कर्म किया। रात के अंधेरे में आरोपी बच्ची को अचेत हालत में उसके घर के सामने छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन

बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की खबर लगते ही पुलिस हरकत में आ गई। आनन फानन में सीओ हरपालपुर सत्येंद्र कुमार सिंह गांव पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लोनार थाना क्षेत्र के एक गांव की एक पांच साल की मासूम शुक्रवार की देर शाम को अपने घर के दरवाजे पर खेल रही थी।
इसी बीच वहां पहुंचा उसका पड़ोसी 21 वर्षीय पवन सिंह बच्ची को चाकलेट देने के बहाने से अपने घर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी रात के अंधेरे में अचेत हालत में बच्ची को उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
 मासूम को अचेत हालत में देख कर उसके घर वाले सब कुछ समझ गए। इसकी जानकारी पुलिस को दी। सीओ हरपालपुर सत्येंद्र कुमार सिंह एक बार गांव पहुंचे। सीओ की सख्ती से एक्शन में आई लोनार पुलिस ने रात में ही आरोपी पवन सिंह को दबोच लिया। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें