फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में पांच शिक्षक निलंबित: बीएसए के खिलाफ की थी अभद्र टिप्पणी, वाट्सएप ग्रुप में लिखे थे मैसेज

Fri, 09 Sep 2022 10:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

चित्रकूट जिले में तैनात रहे बीएसए के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। बता दें इन शिक्षकों ने तत्कालीन बीएसए पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में तैनात रहे बीएसए ओमकार राणा के खिलाफ शिकायत की जांच के बाद पांच शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट में शिकायत फर्जी और साजिशन किया जाना बताया गया है। शुक्रवार को बीएसए लवप्रकाश यादव ने बताया कि मामले की जांच शासन प्रशासन स्तर से कराने के बाद रिपोर्ट आई है।

विज्ञापन

इसी रिपोर्ट के आधार पर पांचों को निलंबित कर दिया गया है।  गौरतलब है कि प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय को तत्कालीन बीएसए ओमकार राणा ने बर्खास्त करने का आदेश जारी किया था। इन पर आरोप है कि  इसके बाद से तत्कालीन बीएसए के खिलाफ वाट्सप ग्रुप में कई शिक्षकों ने अभद्र लेख लिखे थे। मामले की जांच करके कार्रवाई करते हुए दोषी शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

इसी क्रम में पांच अगस्त 2021 को रामनगर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक बृजेश शुक्ल, बखरवार के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक कमलेश कुमार मिश्रा, रेरुआ पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक शिवभूषण त्रिपाठी, बीआरसी रामनगर के कार्यालय सहायक प्रदीप कुमार, राजापुर प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका उमा देवी ने शासन प्रशासन को तत्कालीन बीएसए पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें