फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बहू समेत पांच पर अवैध कब्जा, जेवर हड़पने की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में सेवानिवृत्त डिफेंसकर्मी ने अपनी बहू और चार अन्य लोगों के खिलाफ मकान पर अवैध कब्जा करने, जेवर हड़पने और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 74 वर्षीय शेषनाथ गिरि की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। शेषनाथ गिरि का आरोप है कि उनकी बहू पिंकी गिरि ने साजिश रचकर घर पर कब्जा कर लिया। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। सोना-चांदी के पैतृक गहने भी अपने कब्जे में ले लिए। शिकायतकर्ता के अनुसार, उनकी बहू आए दिन उनके बेटे अमरनाथ से विवाद करती थी। इसके कारण अमरनाथ मसवानपुर में किराये के मकान में रह रहे हैं। चार फरवरी को जब शेषनाथ गिरि घर पहुंचे तो उन्हें दरवाजा नहीं खोला। गहने मांगने पर बहू ने गालीगलौज की और मकान अपने नाम करने तथा 10 लाख रुपये की मांग की। इंकार करने पर पूरे परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने पिंकी गिरि, मिथलेश गिरि, निशा देवी, सुगान्ती देवी और अनिल गिरि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इससे पहले पांच फरवरी को पिंकी गिरि ने भी अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ बेटी होने से नाराज होकर जबरन गर्भपात कराने, मारपीट और दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्टों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें