फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सूने घर के ताले तोड़कर पांच लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सचेंडी थाना क्षेत्र के चकरपुर बाबूपुरवा गांव में चोरों ने सूने मकान के ताले तोड़कर अलमारी में रखी नकदी और गहने समेत पांच लाख रुपये का माल पार कर दिया। पीड़ित छोटू सोनकर ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी निशा, तीन बच्चों और भांजे के साथ रहते हैं। रविवार सुबह महाशिवरात्रि पर परिवार समेत काकादेव स्थित पिता के घर गए थे। सोमवार को पड़ोसियों ने फोन कर घर का मुख्य दरवाजा खुला होने की जानकारी दी। वह लोग मौके पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। चोर एक लाख रुपये नकद और चार लाख रुपये कीमत के गहने चुरा ले गए। सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें