फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बिना टिकट यात्रा कराने में पांच कंडक्टर दोषी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ई -बसों में यात्रियों को बिना टिकट यात्रा कराने के मामले में मुख्य संचालन अधिकारी रजनीश राजपूत ने जांच पूरी कर ली है। रिपोर्ट में पांच परिचालकों को दोषी माना गया है। अधिकारी ने नियोक्ता एजेंसी को परिचालकों की सेवा खत्म करने के लिए पत्र जारी किया है।रजनीश राजपूत ने बताया कि बसों में लगे सीसीटीवी फुटेज से परिचालकों की निगरानी की जा रही थी। इसमें यात्रियों को टिकट न दिया जाना और किराया लेकर जेब में रखना देखा गया। इस आधार पर उनकी सेवा खत्म करने के लिए कहा गया है। वहीं, महिला परिचालक ने जांच अधिकारी पर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। मुख्य संचालन अधिकारी ने बताया कि महिला के आरोप बेबुनियाद हैं। पुलिस के अधिकारियों को भी मामले से अवगत करा दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें