कानपुर। शासन ने शुक्रवार को शहर में तैनात पांच एडीसीपी को गैर जनपद में भेज दिया। वहीं, दो नए एडीसीपी को तैनाती दी गई है।
एडीसीपी महिला अपराध के पद पर तैनात रहीं अमिता सिंह को एडीसीपी आगरा, एडीसीपी पूर्वी मनोज कुमार पांडेय को एडीसीपी वाराणसी, एडीसीपी 112 मनीष चंद्र सोनकर एएसपी बरेली (क्राइम), एडीसीपी पश्चिम बिजेंद्र द्विवेदी को एएसपी बदायूं (नगर), एडीसीपी सेंट्रल/एलआईयू राजेश श्रीवास्तव को एएसपी संभल (उत्तरी) में तैनाती दी है। वहीं, पीएसी मुख्यालय में तैनात रहे कपिल देव सिंह को एडीसीपी कानपुर, वाराणसी में एडीसीपी के पर तैनात रहे राजेश कुमार पांडेय को एडीसीपी कानपुर के पद पर भेजा गया है। (ब्यूरो)