पुलिस हिरासत में साधु के साथ मारपीट करने वाले आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले के दिबियापुर में तीन दिन पहले बच्चा चोर के शक में साधु वेशधारी व्यक्ति के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने साधु की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी। फफूंद थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी भग्गानाथ पुत्र सुरेशनाथ ने 11 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह गांव हरी का पुरवा में भिक्षा मांगने गया था। तभी गांव के नामजद लोगों ने बच्चा चोर बताकर उसकी पिटाई की।
थाना प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा ने पांच पुलिस टीमों के साथ दबिश देकर मंगलवार को नरेंद्र कुमार उर्फ रामजीवन व प्रकाश में आये मुस्तफां निवासी हरी का पूर्वा थाना दिबियापुर को गिरफ्तार किया था। बुधवार को राजकुमार, रणविजय उर्फ टन्ना, सुजीत कुमार, सुनील, आक्रोश बाबू निवासी ग्राम हरी का पुर्वा थाना को गिरफ्तार किया। वहीं, अन्य नामजद व प्रकाश में आए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।