फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: बच्चा चोर समझकर साधु को पीटने का मामला, पांच आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Wed, 14 Sep 2022 09:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

दिबियापुर में बच्चा चोरी करने की गलतफहमी में एक साधु को ग्रामीणों ने जमकर पीट दिया था। मामले में पुलिस ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक कुल सात की गिरफ्तारी हो चुकी है और अन्य की तलाश में टीमें दे दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में साधु के साथ मारपीट करने वाले आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के दिबियापुर में तीन दिन पहले बच्चा चोर के शक में साधु वेशधारी व्यक्ति के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने साधु की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी। फफूंद थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी भग्गानाथ पुत्र सुरेशनाथ ने 11 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह गांव हरी का पुरवा में भिक्षा मांगने गया था। तभी गांव के नामजद लोगों ने बच्चा चोर बताकर उसकी पिटाई की।

विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा ने पांच पुलिस टीमों के साथ दबिश देकर मंगलवार को नरेंद्र कुमार उर्फ रामजीवन व प्रकाश में आये मुस्तफां निवासी हरी का पूर्वा थाना दिबियापुर को गिरफ्तार किया था। बुधवार को राजकुमार, रणविजय उर्फ टन्ना, सुजीत कुमार, सुनील, आक्रोश बाबू निवासी ग्राम हरी का पुर्वा थाना को गिरफ्तार किया। वहीं, अन्य नामजद व प्रकाश में आए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

ये था पूरा मामला
दिबियापुर में ककोर मुख्यालय के पास हरी का पुरवा गांव में एक साधु को बच्चा चोर समझकर गांव के लोगों ने जमकर पीटा था। वीडियो वायरल होने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। रविवार शाम हरी का पुरवा गांव में एक साधु घर-घर भिक्षा मांग रहा था। इसी बीच शक के आधार पर युवाओं ने बाबा के साथ की जमकर मारपीट की। इस बीच किसी ने मारपीट का यह वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने वायरल हो रहे वीडियो को संज्ञान में लिया। उन्होंने कहा कि बच्चा चोरी की अफवाह किसने फैलाई उसके लिए पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा और पुलिस टीम ने तत्काल गांव पहुंचकर घटना की जानकारी की और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पीड़ित भग्गा नाथ पुत्र सुरेश नाथ निवासी लालपुर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें