फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एंडोस्कोपिक प्रक्रिया से निकाला गले में फंसा मछली का कांटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हैलट के सर्जरी विभाग के डाॅक्टरों ने 77 वर्षीय बुजुर्ग के गले में फंसे मछली के कांटे को एंडोस्कोपिक प्रक्रिया से निकालकर जान बचा ली। बर्रा निवासी बुजुर्ग को 25 अक्तूबर को हैलट में भर्ती किया गया। यहां प्रोफेसर डॉ. आर के जौहरी और उनकी टीम ने आधुनिक तकनीक रैट टूथ फॉरेन बॉडी रिमूवल फोरसेप्स की मदद से बिना किसी ओपन सर्जरी के पहले ही प्रयास में गले के ऊपरी हिस्से में फंसे कांटे को बाहर निकाल दिया। डॉ. जौहरी ने बताया कि गले में फंसी बाहरी वस्तुएं आसपास के ऊतकों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा बेहद जरूरी है। प्राचार्य डॉ. संजय काला ने पूरी टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें