कानपुर। वीएसएसडी कॉलेज के वाणिज्य एवं प्रबंध संकाय में नवप्रवेशित छात्राें के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सुधींद्र जैन ने कहा कि पहले सुनना सीखिए, फिर उसे जीवन में उतारिए और उसके बाद ही अपनी प्रतिक्रिया दीजिए। वह स्वयं 52 वर्ष पूर्व महाविद्यालय के छात्र रहे हैं। उन्होंने गुरु-शिष्य परंपरा से प्रेरणा लेने और निरंतर सीखने का आह्वान किया। प्राचार्या प्रो. नीरू टंडन ने आईआईटी के सहयोग से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्पोकन इंग्लिश, टैली, लीगल जर्नलिज्म और डांस जैसे पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि प्रो. अवधेश कुमार गुप्ता, वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. मनोज अवस्थी, प्लेसमेंट विभाग के निदेशक डॉ. अंशु सिंह सेंगर, प्रो. संजीव शुक्ला समेत अन्य मौजूद रहे।