फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शहर से पहली बार वियतनाम को तरल ग्लूकोज का निर्यात

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर से पहली बार वियतनाम को 48 मीट्रिक टन तरल ग्लूकोज का निर्यात किया गया है। कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) और उत्तर प्रदेश सरकार की पहल से यह उपलब्धि हासिल हुई। कानपुर की एचएल एग्रो प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने यह खेप भेजी है। माल आईसीडी से जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह नवी मुंबई के रास्ते वियतनाम पहुंचेगा। इस खेप के लिए कच्चा माल उत्तर प्रदेश और बिहार से लिया गया। तरल ग्लूकोज का उपयोग बेकरी, मिठाई, कन्फेक्शनरी और पेय पदार्थों के निर्माण में होता है। इस निर्यात से प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को वैश्विक बाजार में विस्तार के नए अवसर मिलेंगे। खेप को लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से राजस्व परिषद के अध्यक्ष बीएल मीना और उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अपर मुख्य सचिव ने रवाना किया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी कार्यक्रम से जुड़े। उन्होंने कहा कि यह पहल उत्तर प्रदेश के प्रसंस्कृत खाद्य निर्यात को बढ़ावा देने के साथ वैश्विक बाजारों में राज्य की भागीदारी मजबूत करेगी। इस दौरान एपीडा की महाप्रबंधक विनीता सुधांशु, उप महाप्रबंधक सीबी सिंह और वरिष्ठ सलाहकार तरुण बजाज भी मौजूद रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें