फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तिलक समारोह में फायरिंग, मारपीट आठ घायल

Fri, 02 Feb 2024 02:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। तिलक समारोह के दौरान एक गेस्ट हाउस के बाहर से बाइक चोरी की घटना के बाद दो गुटों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने नशे की हालत में रिवाल्वर से कई राउंड फायरिंग कर दी। इससे समारोह में भगदड़ मच गई। मारपीट में घायल आठ लोगों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। मौके से एक रिवाल्वर बरामद करने के साथ पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

तिगाई के चंद्र प्रकाश के बेटे वैभव का तिलक समारोह था। रात 11बजे के करीब रिश्तेदार जा रहे थे। इसी बीच एक रिश्तेदार की बाइक गायब हो गई। सीसीटीवी चेक करने को लेकर गेस्ट हाउस कर्मियों से विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्ष से मारपीट में कैलाश, अंजुल शुक्ला, अमन, प्रशांत, ध्रुव, व विश्ववीर, मयंक, रितिक घायल हो गए। थाना प्रभारी अजय पाठक ने बताया की मौके से एक रिवाल्वर बरामद की गई है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें