फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सेंट्रल स्टेशन पर आग से बचाव का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर गुरुवार को उत्तर प्रदेश पुलिस फायर सर्विस के सहयोग से आईआरसीटीसी कार्यालय प्लेटफार्म संख्या एक पर अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां रेल कर्मचारियों व संबंधित स्टाफ को आग से बचाव और आपातकालीन परिस्थितियों में कार्रवाई संबंधी जानकारी दी गई। स्टेशन परिसर के बाहर अग्निशमन यंत्रों के माध्यम से आग बुझाने का अभ्यास भी कराया गया। इस मौके पर उप मुख्य यातायात प्रबंधक कानपुर आकांशु गोविल, सहायक वाणिज्य प्रबंधक पवन कुमार, लीडिंग फायरमैन महेश कुमार, ज्ञान सिंह, अजीत पटेल, बृजभूषण, आदित्य पाठक आदि थे। (ब्यूरो)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें