फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: माइक्रोबॉयोलॉजी की विभागाध्यक्ष के आवास में आग

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के कैंपस में रह रहीं माइक्रोबॉयोलॉजी की विभागाध्यक्ष डॉ. मधु यादव के घर में संदिग्ध हालात में आग लग गई। रविवार को घर लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। घटना से सोफा, फ्रीज समेत गृहस्थी का लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग की बात कही जा रही है। कैंपस प्रभारी डॉ. संतोष कुमार बर्मन के अनुसार मेडिकल कॉलेज के कैंपस में एल-8 में डॉ. मधु का सरकारी आवास है। जानकारी हुई कि वह कहीं बाहर गई हुई थीं। घर का ताला खोलने पर आग की जानकारी हुई। स्वरूप नगर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह और अग्निशमन विभाग ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें