फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्री दफ्तर में आग, दस्तावेज जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर कानपुर। सिविल लाइंस स्थित रजिस्ट्री दफ्तर में शुक्रवार सुबह आग लग गई। मॉर्निक वॉक कर रहे लोगों ने दफ्तर से धुआं निकलता देख दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके। आग में दफ्तर में रखे तमाम जरूरी कागजात जलकर राख हो गए। आग लगी या लगाई गई, इस पर जांच चल रही है। कचहरी परिसर में ही स्टांप एवं रजिस्ट्री का दफ्तर है। दफ्तर के भूतल पर शुक्रवार सुबह आग लग गई। कोतवाली इंस्पेक्टर संजीवकांत मिश्रा ने बताया कि राहगीरों ने दमकल और पुलिस को सूचना दी। मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंची और आसानी से आग पर काबू पा लिया। आग सूचना मिलते ही विभागी अधिकारियों में हड़कंप मच गया। प्रभारी एआईजी मनोज कुमार, जोन तीन के रजिस्ट्रार उदय भाष्कर आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। दमकल और पुलिस के अफसरों ने उनसे जानकारी ली कि दफ्तार में किन-किन जोन के दस्तावेज रखे थे। सीएफओ एमपी सिंह ने बताया कि आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। जांच के बाद आग का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें