कानपुर के चौबेपुर कस्बे में पुरानी सब्जी मंडी के सामने जीटी रोड स्थित दुकानों में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। आग से नौ दुकानें जल कर राख हो गईं। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस व दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग का विकराल रूप देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दमकल की दो गाड़ियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।