यूपी के उन्नाव जिले में रविवार को आतिशबाजी की दुकान में भीषण आग लग गयी। तेज धमाके से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। इस अग्निकांड से उन्नाव-हरदोई मार्ग बाधित रहा। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस व दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। यह घटना कोतवाली के दोस्तीनगर की है।