दमकल की छह गाड़ियां आग पर काबू पाने पहुंचीं
कानपुर के साकेत नगर स्थित कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स, साइंस, जर्नलिज्म एंड कॉमर्स में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। मौके पर करीब आधे घंटे बाद पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। छह से ज्यादा दमकल गाड़ियां आग बुझाने के लिये बुलाई गईं। इस अग्निकांड में गार्ड की लापरवाही मानी जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह 7 बजे कॉलेज के अंदर से धुआं और आग की लपटें बाहर आ रही थीं।