यूपी के महोबा जिले में रविवार को चलती बाइक अचानक आग का गोला बन गई। चालक ने कूदकर जान बचाई। यह घटना झांसी-मिर्जापुर हाईवे में ग्राम चांदो के पास की है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार कुलपहाड़ क्षेत्र में चल रहे मेले में खिलौने बेचकर लौट रहा था।
इस घटना से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। महोबा मुख्यालय निवासी सतेंद्र गुप्ता (50) बाइक चला रहा था।