फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad Fire: खाना बनाते समय लगी भाषण आग, तीन घरों की गृहस्थी जलकर खाक, सबमर्सिबल चलाकर पाया काबू

Wed, 30 Aug 2023 04:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: पुलिस ने झुलसी ममता को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बुधवार सुबह ममता अस्पताल से अपने घर पहुंच गईं। जले हुए सामान से बचा खुचा सामान निकाल रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में गिहार बस्ती में मंगलवार देर रात खाना बनाते समय लगी आग से तीन घरों की गृहस्थी जलकर खाक हो गई। बेटी को बचाने के प्रयास में उसकी मां बुरी तरह झुलस गई। जैसे-तैसे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

मंगलवार देर रात करीब नौ बजे गांव श्यामनगर निवासी पप्पू की पत्नी ममता कमरे के आगे पड़े छप्पर में चूल्हे पर खाना बना रहीं। उन्होंने बनाई गई दाल में छौंका लगाने के लिए कढ़ाई में तेल गर्म किया। किसी तरह कढ़ाई से उठे आग के गुबार से छप्पर में आग लग गईं।
जब छप्पर धू-धूकर जलने लगा, तो चीखपुकार मच गई। पप्पू अपना ई-रिक्शा लेकर घर से निकल गए थे। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसके बाद पड़ोस के सुंदर और छोटू के घर में आग फैल गई। आग लगने से गांव में अफरा-तफरी मच गई।।

विज्ञापन

सबमर्सिबल चलाकर आग पर काबू पाया
पड़ोस के लोगों ने सबमर्सिबल चलाकर जैसे तैसे आग पर काबू पाया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पप्पू की आठ वर्षीय पुत्री रिया कमरे में सो रही थी। वह आग से घिर गई। उसकी मां ममता उसे बचाने के लिए आग के घेरे में घुस गईं। ममता रिया को गोद में उठाकर बाहर निकली।

लोहिया अस्पताल के लिए किया रेफर
इस दौरान मां ममता बुरी तरह झुलस गईं। पुलिस ने झुलसी ममता को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बुधवार सुबह ममता अस्पताल से अपने घर पहुंच गईं। जले हुए सामान से बचा खुचा सामान निकाल रही थी।
विज्ञापन

तीनों घरों की गृहस्थी जलकर राख
बच्चे अधजली किताबें निकाल रहे थे। पप्पू ने बताया कि इस आग से घर में रखीं बच्चों की किताबें, टीवी, पंखा, चारपाई, बिस्तर, अन्य घरेलू सामान सहित 30 हजार रुपये जल गए। सुंदर के घर घरेलू सामान सहित नौ हजार रुपये जल गए। छोटू के घर में बच्चों की किताबें और घरेलू सामान सहित चार हजार रुपये जल गए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें