फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात में बड़ा हादसा: शार्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी आग, दंपती और तीन बच्चे जिंदा जले; बुजुर्ग झुलसी

Sun, 12 Mar 2023 08:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर देहात

सार

यूपी के कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा हुआ है। एक झोड़ी में सो रहा परिवार आग लगने से जिंदा जल गया। दपंती और उसके तीन मासूम बच्चेों की मौत हुई है। वहीं, दंपती की बुजुर्ग मां झुलस गई।
विज्ञापन
कानपुर देहात में झोपड़ी में लगी आग में झुलसी महिला अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के रूरा थाना इलाके के एक गांव में शनिवार रात एक झोपड़ी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे में दंपती और उनके तीन मासूम बच्चों की जिंदा जलने से मौत हो गई। आगे में दंपती की मां भी झुलस गई। घटनास्थल का डीएम और एसपी ने जायजा लिया। 
विज्ञापन


डीएम ने मृतक परिवार को दैवीय आपदा के तहत मदद दिलवाने की बात कही है। जानकारी के अनुसार, रूरा के हारामऊ बंजारन डेरा निवासी मजदूर सतीश (25) के परिवार में पत्नी काजल (22), बेटा सन्नी (7), संदीप (4) और बेटी गुड़िया (2) और मां रामश्री (49) है। 

पूरा परिवार झोपड़ी में रह रहा था। 
शनिवार रात दो बजे मां रामश्री झोपड़ी के बाहर सो रही थी। जबकि सतीश अपने परिवार के साथ झोपड़ी के अंदर सो रहा था। इस दौरान शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी के अंदर आग लग गई। 
विज्ञापन


देखते-देखते झोपड़ी आग का गोला बन गई। झोपड़ी के अंदर सो रहे दंपती और तीनों बच्चे जिंदा जल गए। सूचना के आधे घंटे बाद पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने एक के बाद एक शवों को झोपड़ी से बाहर निकाला। 

बुजुर्ग मां ने किया बचाने का प्रयास, बुरी तरह झुलसी

वहीं आग में परिवार को जलता देख रामश्री ने भी आग में कूदकर बचाने का प्रयास किया। इस दौरान वह भी बुरी तरह से झुलस गई। सूचना पर डीएम नेहा जैन, एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड पहुंच गए। सभी शव को लोडर से जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। 

 

झोपड़ी में आग लगने से दंपती और उनके तीन बच्चों की मौत-डीएम

साथ ही झुलसी बुजुर्ग का इलाज भी जिला अस्पताल में चल रहा है। डीएम नेहा जैन ने बताया कि झोपड़ी में आग लगने से दंपती और उनके तीन बच्चों की मौत हो गई थी। झुलसी बुजुर्ग का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं, एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि जांच पड़ताल की ज रही है। 



 
विज्ञापन

सीएम ने जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कानपुर देहात में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें