रूरा। थाना क्षेत्र के तिंगाई के पास एक ढाबे में मंगलवार रात संदिग्ध हालात में आग लग गई। आग लगने से ढाबे में रखा कीमती सामान जल कर राख हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से आग बुझाई। ढाबा मालिक ने पुलिस से अज्ञात लोगों पर आग लगाने की बात कहते हुए कार्रवाई की मांग की है।
रूरा निवासी अमित सिंह ने बताया कि उसने तिगाईं के पास हसनापुर रोड पर एक माह पहले ढाबा खोला था। मंगलवार को दशहरा मेला होने के चलते वह रात करीब 10 बजे ढाबा बंद कर घर चला आया। इसी बीच रात में किसी ने आग लगा दी। राहगीरों की जानकारी पर जब वह ढाबे पर पहुंचा तो लपटें उठ रही थी। किसी तरह से उसने व आग पर काबू पाया। बताया कि आग लगने से ढाबे में रखा फर्नीचर, राशन समेत कीमती सामान जलकर राख हो गया है। बताया कि आग लगने से करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। रूरा थाना के एसएसआई देव नारायण द्विवेदी ने बताया कि ढाबा संचालक की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।