फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun Fire: गैस सिलेंडर के रिसाव से लगी आग, चार मासूम समेत पांच लोग झुलसे, किसान की हालत गंभीर

Sun, 03 Sep 2023 10:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: मासूमों की चीखें सुनकर पड़ोसी भी पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक चार मासूमों सहित पांच लोग बुरी तरह झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में आटा थाना क्षेत्र के ग्राम कहटा निवासी एक किसान के घर के भीषण आग लग गई। दरअसल, घर के एक कमरे में रखे गैस सिलेंडर से रिसाव हो रहा था। गैस की दुर्गंध आने पर किसान ने अपना कमरा खोला, तभी आंगन में जल रहे चूल्हे से आग लग गई। इसमें चार मासूमों सहित पांच लोग बुरी तरह झुलसकर घायल हो गए।

विज्ञापन

उन्हें निजी वाहन से उरई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया गया, जहां किसान की हालत गंभीर बताई जा रही है। शनिवार की सुबह आटा थाना क्षेत्र के ग्राम कहटा निवासी किसान ब्रजराज (41) के घर के कमरे में रखे गैस सिलेंडर से अचानक रिसाव होने लगा। तभी किसान को कमरे से सिलेंडर लीकेज होने की दुर्गंध आई।
उसने जैसे ही कमरे का दरवाजा खोला, तभी आंगन में जल रहे चूल्हे से आग लग गई। वहीं, आंगन में खेल रहे पड़ोसियों के बच्चें भी आग की चपेट में आ गए। ब्रजराज ने किसी तरह आग बुझाने का प्रयास किया। तभी ब्रजराज की बेटी ऊषा (7), पड़ोसियों के बच्चे आशिंका (8), आयुष (9), देवेंद्र (6)  भी आग की चपेट में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसान ब्रजराज की हालत गंभीर
मासूमों की चीखें सुनकर पड़ोसी भी पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक चार मासूमों सहित पांच लोग बुरी तरह झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन पड़ोसियों ने घायलों को निजी वाहन से उरई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां किसान ब्रजराज की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें