खाली प्लॉट में लगी आग को बुझाता दमकल कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
जाजमऊ थानाक्षेत्र के तड़बगिया में मंगलवार रात खाली प्लॉट पर जमा कूड़े में आग लग गई। सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंची। पुलिस ने शरारतीतत्व के कूड़े में आग लगाने की आशंका जताई है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। जाजमऊ अग्निशमन अधिकारी राहुल नंदन ने बताया कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।