फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: चलती बस में लगी आग, सूझबूझ दिखा चालक ने बचाई 70 यात्रियों की जान

Tue, 27 Sep 2022 04:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
बस में लगी आग, यात्री बाल-बाल बचे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में सोमवार रात आग लग गई। जिससे सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। ऊसराहार क्षेत्र से गुजरने वाले आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भाऊपुरा के पास बीती रात करीब ढाई बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से किलोमीटर संख्या 124 पर बस में आग लग गई।
विज्ञापन


बस से धुंआ उठता देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस चालक सुजीत कुमार बिंदेश्वर अहूजा ने बस को किनारे खड़ीकर सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला। साथ ही पुलिस व यूपीडा के सुरक्षा अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची कुदरैल चौकी पुलिस व यूपीडा की सुरक्षा टीम ने आग पर काबू पाया। बस बिहार के दरभंगा से अंबाला जा रही थी। बस में दो चालक मौजूद थे। सभी सवारियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें