फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पटाखे की चिंगारी से भाजपा नेता के घर पर लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गोविंद नगर के पांच ब्लाक निवासी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष (कानपुर-बुंदेलखंड) अजीत छाबड़ा के घर में पटाखे की चिंगारी गिरने से आग लग गई। घर के पीछे खुले हिस्से में रखी पुरानी लकड़ी की कुर्सी और मेज आग की चपेट में आ गईं। लपटें उठती देख परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पड़ोसियों और परिवार के सदस्यों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। अजीत छाबड़ा ने बताया कि घर के पीछे खुले स्थान पर पुरानी लकड़ी की कुर्सी और मेज रखी हुई थीं। पटाखे की चिंगारी गिरने से उनमें आग लग गई थी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन उससेे पहले आग पर काबू पा लिया गया था। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें