कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के मोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। आरोप है कि 29 सितंबर की शाम युवक लड्डू देने के बहाने किशोरी को घर बुलाकर ले गया और छेड़छाड़ की। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)