फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेलर और दो डिप्टी जेलर पर हत्या की रिपोर्ट

Sun, 06 Sep 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
माती जिला जेल में संदिग्ध हालात में कैदी की हुई मौत मामले में शनिवार को अकबरपुर कोतवाली में कोर्ट के आदेश पर जेलर और दो डिप्टी जेलर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


माती स्थित जिला जेल में 10 सितंबर 2014 को कैदी चंद्रपाल का शव संदिग्ध हालात में फांसी पर लटका मिला था।

चंद्रपाल की पत्नी लीलावती ने ड्यूटी पर मौजूद जेलर एसपी त्रिपाठी, डिप्टी जेलर शिवदास और डिप्टी जेलर सुशील कुमार पर हत्या का आरोप लगाया था।

इधर, शनिवार को अकबरपुर कोतवाली में कोर्ट के आदेश पर जेलर समेत दो डिप्टी जेलर पर धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें