फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मकान कब्जाने में सात पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। फीलखाना थाना क्षेत्र में पटकापुर निवासी वृद्ध श्रीकृष्ण गुप्ता ने कूटरचित दस्तावेजों से मकान कब्जाने और 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाकर सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई। वृद्ध का आरोप है कि साल 2021 में उन्होंने अपना मकान किरायेदारों से खाली कराने का प्रयास किया। इस पर किरायेदार अमन चटर्जी ने अवैध रूप से ज्ञान प्रकाश गुप्ता को मकान में कब्जा दे दिया। उनके फर्जी हस्ताक्षर बनाकर कूटरचित दस्तावेजों से होटल शीशमहल नाम से फर्म रजिस्टर्ड कराई। फर्जी एनओसी दिखाकर ज्ञान प्रकाश ने बिजली का कनेक्शन ले लिया। 17 अगस्त 2025 को ज्ञान प्रकाश साथियों संग उनके घर पहुंचा। 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। फीलखाना इंस्पेक्टर शरद तिलारा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर ज्ञान प्रकाश गुप्ता, अमन चटर्जी, छंदा चटर्जी, चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें