पुखरायां। भोगनीपुर थाना के अहरौलीशेख निवासी विवाहिता ने पति समेत सात ससुराली जनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज कराई है। अहरौलीशेख निवासी वर्षा ने बताया कि उसकी शादी एक अप्रैल 2025 को कानपुर नगर थाना गुजैनी के मेहरबान सिंह का पुरवा निवासी सुरेंद्र उर्फ संदीप के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति सुरेंद्र, सास राम देवी, ससुर शिवशंकर, ननद दुर्गा किरन, देवर दिलीप, नाना ससुर अमर सिंह दहेज में पांच लाख रुपये कार की मांग करने लगे। परेशान होकर वह मायके आ गई। अपराध निरीक्षक बीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मारपीट व दहेज उत्पीड़न के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद