कानपुर। नजीराबाद थानाक्षेत्र में जेके पार्टी लॉन के पास चार मार्च को दो दोस्तों से मारपीट कर लूटपाट के मामले में पुलिस ने दर्ज लूट की एफआईआर में एक आरोपी को पकड़कर सांगठगांठ करते हुए उसका शांतिभंग में चालान कर जेल भेज दिया। फजलगंज निवासी अजीत गुप्ता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया था कि रामबाग निवासी दोस्त शुभम शुक्ला के साथ होली पर शाम को वह जेके पार्टी लॉन के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। बाइक सवार चार बदमाश आए और मारने पीटने लगे। बदमाशों ने शुभम के गले से सोने और उनके गले से चांदी की चेन लूट ली थी। बदमाश धारदार हथियार से हमला कर अन्य साथियों को बुला लिया था। राहगीरों की मदद से लोहारनभट्ठा निवासी एक आरोपी विजय को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित के अनुसार तहरीर पर पुलिस ने मारपीट और लूट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की लेकिन आरोपी का शांतिभंग में जेल भेजा। नजीराबाद थाना प्रभारी पवन सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो मामले की जांच कराई जाएगी। (संवाद)