चकरनगर। सहसों थाना क्षेत्र के टिटावली गांव के पास 10 मई को देव स्थान कछरिया बाबा पर पूजा के लिए जाते समय ट्रैक्टर ट्राॅली पलटने से महिला की मौत हो गई थी। भिंड के ऊमरी थाना के किटी गांव निवासी अखिलेश यादव ने तहरीर दी थी। इसमें बताया कि पत्नी रानी देवी अपने साले सुरेंद्र यादव के लड़के कल्लू की पूजा के लिए देव स्थल कछरिया बाबा पर जा रही थीं। इस दौरान बेकाबू ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी।