फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुश्मन नहीं ढूंढ़ पाएंगे छिपे हथियार

Sat, 19 Mar 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदर्शनी में मल्टीपरपज रेनकोट दिखाते अपर महाप्रबंधक बीपी मिश्रा। - फोटो : kanpur
विज्ञापन
आर्डनेंस डे पर शुक्रवार को फूलबाग स्थित आर्डनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री (ओईएफ) में रक्षा उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। यहां नेट, टेंट, पोंचो, पानी को सुरक्षित रखने वाले टैंक सहित तमाम उत्पादों को प्रदर्शन के लिए रखा गया। नेट की खासियत यह है कि हथियारों के ऊपर इसको ढक दिया जाए तो दुश्मन हथियारों का पता नहीं लगा पाएंगे। प्रदर्शनी का उद्घाटन फैक्ट्री के वरिष्ठ महाप्रबंधक डीके श्रीवास्तव ने किया। इससे पहले सुबह फैक्ट्री से प्रभात फेरी निकाली गई। वहीं, शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इस दौरान एजीएम केएन आर्या, पीके चतुर्वेदी, बीपी मिश्रा, एसके बनर्जी, एसआरके विद्यार्थी, आरके वर्मा, एके द्विवेदी, रवींद्र कुमार, आशीष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें