फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चार औषधियों के नमूने भरकर जांच के लिए भेजे

Fri, 24 May 2024 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली चौराहा स्थित पास स्थित एक मेडिकल स्टोर पर औषधि निरीक्षक रजत पांडेय ने छापेमारी की। फर्म संचालक गणेश प्रसाद भी मौके पर उपस्थित नहीं मिले। स्टोर से एक संदिग्ध औषधि मिलने पर उसका नमूना भरकर जांच के लिए भेजा गया। इसी के साथ अन्य कमियां और पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। यहां के बाद कटरा साहब खां स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। वहां पर तीन संदिग्ध औषधियां मिलीं। जिनके नमूने भरे गए। एजेंसी पर साफ सफाई ठीक न होने पर नाराजगी जताई। कमियों के निराकरण हेतु सात दिन का समय दिया गया। तो वहीं दोनो जगहों से भरे गए चार संदिग्ध औषधियों के नमूनों को जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें