फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया में गैस सिलेंडर हादसा: LPG लीक होने से लगी भीषण आग, सात लोग बुरी तरह झुलसे, कंबलों और बोरों से पाया काबू

Thu, 26 Jan 2023 10:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में गैस सिलेंडर में लीकेज होने से आग लग गई। इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गैस सिलेंडर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में फफूंद के गांव शाह आलमपुर में गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से सात लोग झुलस गए। घटना उस समय हुई जब बेटी की शादी के बाद मां रिश्तेदारों के लिए खाना बनाने जा रही थी। सिलेंडर में लीकेज के कारण आग लगने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन

बुधवार को गांव शाह आलमपुर में कमलेश सविता की बेटी की शादी थी। गुरूवार सुबह विदाई हो गई थी। कमलेश के पुत्र गजेंद्र के अनुसार शाम को खाने की तैयारी हो रही थी। इस बीच सिलेंडर खत्म होने के कारण दूसरा सिलेंडर लगाया गया था।
वहीं, शाम लगभग आठ बजे रिश्तेदारों के लिए घर के रसोईघर में कमलेश की पत्नी गीता देवी, भतीजी रुमन पुत्री सियाराम और कंचौसी निवासी रिश्तेदार गुड्डी देवी खाना बना रहीं थी। तभी सिलेंडर से लीक हो रही गैस की वजह से अचानक आग लग गई।

विज्ञापन

आग बुझाने में झुलसे थे सभी
आग बुझाने के प्रयास में गीतादेवी, रूमन और गुड्डी देवी झुलस गई। आग की लपटें देख ग्वालियर निवासी रिश्तेदार बीस वर्षीय पंकज भी परिजनों के साथ आग बुझाने के लिए रसोईघर में घुस गया। लपटों की चपेट में आने से वह भी झुलस गया।
विज्ञापन

सावधानी से टल गया बड़ा हादसा
इसके बाद आग देख ग्रामीण भी दौड़ पड़े बोरा और कंबल डालकर सिलेंडर की आग बुझा पाए। चार घायलों को उनके परिजन दिबियापुर सीएचसी ले आए, जबकि हल्के झुलसे तीन अन्य घर पर ही रहे। वहीं, लोगों की सावधानी से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें