फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सभी अस्पतालों में बनेगी फीवर हेल्प डेस्क

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए शहर के हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष निगरानी की जाए। स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर निगम, पंचायती राज, शिक्षा समेत संबंधित विभाग समन्वय से काम करें। बुखार के मरीज बढ़ने की सूचना समय से स्वास्थ्य विभाग को देकर तत्काल निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। यह निर्देश जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की बैठक में दिए। उन्होंने बताया कि एक से 31 अक्तूबर तक अभियान चलेगा जिसकी शुरुआत सनिगवां से होगी। रोगों की संख्या के आधार पर काकादेव, कल्याणपुर, सुजानपुर, गुजैनी, पनकी, बर्रा, स्वरूपनगर, रतनलालनगर और चमनगंज को हॉटस्पॉट चिह्नित किया गया है। जिला अस्पताल और सभी सीएचसी में फीवर हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश दिए गए। किशुनपुर गांव में डेंगू के मामले बढ़ने की जानकारी समय से न मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई और एमओआईसी चौबेपुर से स्पष्टीकरण तलब किया। बैठक में सीडीओ अभिषेक जे. जैन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें