यूपी में हरदोई जिले के बेनीगंज कोतवाली में तैनात महिला सिपाही सिद्धार्थी ने बेनीगंज कस्बे के ही अपने प्राइवेट कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर करीब एक बजे घटना का पता चलने पर एसपी व पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
पुलिस को सिद्धार्थी का मोबाइल मिला है। इसके आधार पर आगे की जांच चल रही है। महिला सिपाही के आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल सका है।