फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टेशन फीस छोड़कर स्कूलों को फीस लेने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पिछले काफी दिनों से फीस को लेकर अभिभावको और स्कूल संचालकों के बीच रस्साकशी चल रही है। इसी समस्या को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी ने सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के कोऑर्डिनेटर के साथ देर शाम बैठक किया। तय किया गया कि जब तक स्कूल बंद है, इसके बीच के अंतराल में स्कूलों की फीस में जो भी ट्रांसपोर्टेशन का खर्च जोड़ा गया है उसको हटाकर एक एक महीने की फीस लेने का निर्देश सभी स्कूलों को दिया गया है। साथ में यह भी कहा गया है कि जो अभिभावक अभी महीने की फीस देने में सक्षम नहीं है उनसे अभी के बजाय कोरोना संक्रमण से उपजी स्थिति को सामान्य होने के बाद फीस लेने को कहा गया है। सीबीएससी बोर्ड के कोऑर्डिनेटर बलविंदर सिंह ने बताया कि अभी सिर्फ 10% स्कूली बच्चों की फीस जमा की गई है। जबकि महानगर में 70% से अधिक अभिभावक ऐसे हैं जो अपने बच्चों की फीस जमा करने में सक्षम है। इसके बावजूद जिलाधिकारी की तरफ से कहा गया है कि किसी भी अभिभावक से दबाव डालकर फीस नहीं वसूली जाएगी। जिलाधिकारी ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि स्कूलों के शिक्षकों का वेतन अभी तक नहीं दिया गया है। उन्होंने सभी स्कूल प्रबंधक से कहा है कि जितनी जल्दी हो सके वेतन देने का कार्य करें। इस मौके पर आईसीएसई बोर्ड के कोऑर्डिनेटर केवी विंसेंट भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें