नोटबंदी के बाद काकादेव कोचिंग हब भी ऑनलाइन पेमेंट, कैश डिपॉजिट के मोड में आ गए। अब नेट बैंकिंग से फीस जमा कराने की व्यवस्था की गई है। कैश की जगह चेक या फिर डिमांड ड्राफ्ट से फीस जमा कराने का सर्कुलर जारी हुआ है। क्रेडिट, डेबिट कार्ड के सहारे भी फीस जमा कराई जाएगी। इसके लिए बैंकों से टाइअप करके स्वाइप मशीनें लगवाई जा रही हैं। न्यू लाइट कोचिंग इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि ऑनलाइन पेमेेंट से फीस का पूरा हिसाब-किताब रखा जा सकेगा। कालरा शुक्ला कोचिंग ने भी स्वाइप मशीन से फीस जमा कराने की व्यवस्था की है। दूर-दराज से आने वाले स्टूडेंट चेक या फिर डिमांड ड्राफ्ट से फीस जमा कर सकते हैं। आकाश कोचिंग इंस्टीट्यूट ने भी कैश फीस जमा कराने की व्यवस्था खत्म कर दी है। इसी तरह इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट, डिफेंस और प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कराने वाली कोचिंगों ने भी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, पेमेंट पर जोर देने का फैसला किया है। नई व्यवस्था शैक्षिक सत्र 2017-18 की एडमिशन प्रक्रिया से लागू की गई है।