फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter का खौफ: कैदी बोला लखनऊ नहीं जाउंगा... यूपी पुलिस एनकाउंटर कर देगी मेरा

Tue, 14 Mar 2023 04:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में जिला कारागार में बंद एक कैदी में यूपी पुलिस के एनकाउंटर का खौफ देखने को मिला। लखनऊ ले जाने की बात पर बंदी ने यह कहकर हंगामा काटना शुरू कर दिया कि पुलिस उसे रास्ते में एनकाउंटर कर देगी।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के बाहर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिला कारागार में बंद एक बंदी ने सोमवार को मेडिकल कॉलेज परिसर में करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा काटा। किडनी खराब होने की वजह से डायलिसिस कराने के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया था। चिकित्सकों ने उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाने की बात पर बंदी ने यह कहकर हंगामा काटना शुरू कर दिया कि  पुलिस उसे रास्ते में एनकाउंटर कर देगी।

विज्ञापन


इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो  गई। पिहानी कस्बे का रहने वाला रिजवान अपनी पत्नी के ऊपर तेजाब फेंकने के आरोप में 11 महीने से जेल में बंद है। किडनी खराब होने की वजह से उसका डायलिसिस कराया जाता है। सोमवार को भी उसे डायलिसिस के लिए जिला अस्पताल लाया गया था, लेकिन चिकित्सकों ने उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। सुरक्षाकर्मी जब उसे लेकर लाने लगे तो उसने अस्पताल में ही हंगामा काटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

उसका कहना है कि उसे लखनऊ  साजिश के तहत रेफर किया गया है। योगी की पुलिस रास्ते में ही गोली मारकर उसका एनकाउंटर कर देगी। जेल अधीक्षक उदय प्रताप मिश्रा का कहना है कि वह अक्सर इस तरह से हंगामा करता है। जेल के अंदर भी कई बार इसी तरह बवाल कर चुका है। सोमवार को उसकी रिहाई के लिए आदेश भी प्राप्त हो गए हैं। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे जेल से मुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें