फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते शर्मसार: पिता ने नाबालिग बेटी से की छेड़छाड़, पहले भी कर चुका है कोशिश, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Sun, 07 Aug 2022 12:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सजेती थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता-पुत्री के रिश्ते को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है। पिता ने अपनी ही नाबालिग पुत्री के साथ ही अश्लील हरकते कर दीं। वहीं, विरोध पर मां और बेटी को जमकर पीटा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर में सजेती थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम पिता ने अपनी 13 वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर बेटी व मां को जमकर पीटा। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने कहा है कि उसका पति शराब के नशे में आए दिन मारपीट करता है। शुक्रवार की शाम शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा।

विज्ञापन

नाबालिग बेटी उसे गिलास में पानी देने के लिए कमरे में गई तो उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसे और बेटी को मारापीटा। शोर मचाने पर पड़ोसियों के पहुंचने पर धमकी देता हुआ भाग गया। एसओ सजेती जनार्दन सिंह ने बताया कि मां की तहरीर पर पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता की तलाश की जा रही है।

पीड़िता की मां ने बताया कि उसका पति शराब के नशे में आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करता है। शुक्रवार शाम शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। नाबालिग बेटी उसे गिलास में पानी देने के लिए कमरे में गई थी। इस दौरान आरोपी ने बदनियती से बेटी को हाथ पकड़ कर खींच लिया और छेड़छाड़ करने लगा।

बेटी की चीखपुकार सुनकर पहुंची मां ने विरोध किया, तो मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने पर बेटी को भी पीटा। पड़ोसियों के बीचबचाव पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता ने बताया कि कई बार इस तरह की कोशिश कर चुका है। विरोध करने पर जान की धमकी देता है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पीड़ित मां की तहरीर के आधार पर छेड़छाड़, मारपीट व पास्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। नाबालिग को सीएचसी घाटमपुर मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाया गया है। आरोपी पिता की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें