फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: तीन बच्चों को चौराहे पर छोड़कर पिता गायब, पुलिस ने चाइल्ड हेल्पलाइन का सौंपा

Sun, 04 Sep 2022 11:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

मौदहा क्षेत्र के बड़े चौराहे पर पिता अपने तीन मासूम बच्चों को छोड़कर फरार हो गया। वहीं, बच्चों के मामा ने भी मासूमों को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
पिता द्वारा तीनों बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के मौदहा में रविवार की देर शाम राहुल (11), अंकित (8), सत्यम ( 3) को पिता खेमराज निवासी बांदा तीन बच्चों को मौदहा के बड़े चौराहे में स्थित ननिहाल में छोड़ने के बहाने बड़े चौराहे पर छोड़कर गायब हो गया। 

विज्ञापन

जब बच्चे खोजबीन कर अपने मामा के यहां पहुंचे, तो मामा ने भी उन्हें अपने यहां रखने से मना कर दिया। इस पर बच्चों के बड़े चौराहा पुनः पहुंचने के बाद लोगों के प्रयास से अपनी व्यथा बताई। घटना के बारे में लोगों ने कोतवाली पुलिस कोई सुचना दी।
कोतवाली प्रभारी भरत कुमार ने बताया कि बड़े चौराहे पर बच्चे मिले हैं। तीनों नाबालिग और सगे भाई हैं। इस मामले में चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना कर दी गई है। उन्होंने बताया कि बच्चे कहां से आए हैं...इसकी जानकारी की जा रही है। बच्चों के परिजनों की तलाश करके उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें